June 6, 2026 12:58 pm

हजरतगंज: ईद-उल-अजहा पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह मय फोर्स के साथ क्षेत्र में किया पैदल गस्त 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस मुस्तैद है। सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के निर्देशन में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बुधवार शाम पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। इस दौरान इंस्पेक्टर हजरतगंज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार मिलजुल कर मनायें ताकि एक-दूसरे में भाईचारा कायम रहे। इंस्पेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

ईद-उल-अजहा पर्व किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर की अगुवाई में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बुधवार शाम भारी पुलिस बल के साथ पूरे इलाके में पैदल गस्त किया।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने हजरतगंज चौराहे से लेकर लालबाग, नरही सहित कई स्थानों पर पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। इंस्पेक्टर ने दोनों समुदायों के धर्मगुरूओं एवं गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व को मिलजुलकर मनाएं, ताकि एकता बनी रहे।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!