August 8, 2026 2:14 am

हजरतगंज: एसी की गोदाम में चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो सगे भाई सहित पांच गिरफ्तार, तीन एसी व तीन आउटडोर बरामद

दिन में रैकी कर रात में बंद मकानों व दुकानों में धावा बोलकर करते थे चोरी

इंस्पेक्टर हजरतगंज टीम ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चोरों को भेजा सलाखों के पीछे

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले हजरतगंज क्षेत्र स्थित एक ऐसी की गोदाम में घुसकर एसी और आउटडोर पर हाथ साफ करने वाले एक गिरोह के पांच चोरों को इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सोमवार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इस गिरोह में दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस को इनके पास से तीन एसी व तीन आउटडोर बरामद हुए हैं।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक 25 अप्रैल 2026 को सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित रामा विहार कॉलोनी निवासी नईम अख्तर ने लिखित तहरीर देकर बताया कि हजरतगंज क्षेत्र स्थित उनके एसी की गोदाम में अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया। हाईसिक्योरिटी जोन में हुई घटना की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने पीड़ित नईम अख्तर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला तो उसमें कुछ लोगों की तस्वीरें दिखी तो उसी के आधार पर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम में शामिल उपनिरीक्षक शिवम पांडेय, उपनिरीक्षक मधुकर सिंह, उपनिरीक्षक आर्यन नैन, हेड कांस्टेबल रामकेश व महिला कांस्टेबल लक्ष्मी यादव बदमाशों की तलाश में जगह-जगह जाल बिछा दिया।

इंस्पेक्टर के नेतृत्व में लगी टीमें बदमाशों की गर्दन तक पहुंचने के लिए सोमवार को चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और घेरेबंदी कर मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित बसंत कुंज योजना निवासी फैसल पुत्र युसुफ, अलीगंज क्षेत्र स्थित शिवलोक कालोनी निवासी मनोज रावत पुत्र श्याम बिहारी, अलीगंज के शिवलोक कालोनी निवासी मुकीम पुत्र लड्डन, अलीगंज क्षेत्र स्थित शिवलोक कालोनी निवासी कासिफ व अलीगंज क्षेत्र स्थित मोबिन पुत्र लड्डन अजीज बताया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक इस गिरोह में शामिल मोबिन और मुकीम दोनों सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने बताया यह लोग अपनी महंगी शौक पूरी करने के लिए बंद मकानों एवं दुकानों में चोरी करते हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज की टीम ने 24 घंटे के भीतर घटना का राजफाश किया। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर पुलिस टीम को शाबाशी दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!