April 21, 2026 5:04 pm

हजरतगंज: गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश 

विधायक निवास पार्क रोड पर गेस्ट हाउस में ठहरी थी महिला 

पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन, वजह तलाश रही पुलिस 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को एक महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मृतका की पहचान हजरतगंज क्षेत्र स्थित बुद्ध बिहार कालोनी निवासी 32 वर्षीय रानी कश्यप के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित एक निजी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 104 में एक महिला ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव रविवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद पता चला कि 32 वर्षीय रानी कश्यप अपने मित्र रजत सिंह के साथ विधायक निवास पार्क रोड के साथ गेस्ट हाउस में ठहरी थी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गहनता से छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!