ए अहमद सौदागर लखनऊ। हसनगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने घर में रखी नकदी व जेवरात बटोर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता से छानबीन शुरू की तो पता चला कि मकान में रखा सामान सुरक्षित हैं और खिड़की दरवाजे भी सुरक्षित हैं, लिहाजा पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की छानबीन कर रही है।
हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित कुतुबपुर निवासी अर्सलान अली ने सोमवार को पुलिस को सूचना देकर बताया कि बदमाशों ने उनके घर में धावा बोलकर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। चोरी होने की खबर मिलते ही उपनिरीक्षक शिशिर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में पाया गया कि घर का मुख्य द्वार, खिड़कियां, ताला सहित सब सुरक्षित मिले। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर पड़ताल कर रही।




