August 8, 2026 2:11 am

हाथरस महोत्सव 15 से 21 दिसम्बर के मध्य होगा आयोजित

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ: 28 नवम्बर, 2023जनपद हाथरस में हाथरस महोत्सव का आयोजन आगामी 15 से 21 दिसम्बर के मध्य किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस बार का महोत्सव कई मामलों में बदला हुआ नजर आएगा। इस महोत्सव में देश के कई प्रसिद्ध कलाकारों के आने की सम्भावना है। इस साल दूसरे हाथरस महोत्सव की थीम के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।यह जानकारी आज यहाँ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में कला, संस्कृति, नृत्य-संगीत एवं स्थानीय हस्तशिल्प आदि का बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जाएगा। लगभग एक सप्ताह तक चलने वाले महोत्सव में स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मार्च में 05 दिवसीय हाथरस महोत्सव का आयोजन किया गया था। यह आयोजन काफी लोकप्रिय रहा।पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विविधिता, खान-पान, भेष-भूषा, स्थानीय कला, हस्तशिल्प तथा विभिन्न विशेषताओं से भरा हुआ है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों और वहाँ की पर्यटन और संस्कृति को इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाए, जिससे आगन्तुकों को मनोरंजन के साथ स्थानीय लोगो को रोजगार मिलें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!