ए अहमद सौदागर लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष-18 लखनऊ द्वारा धारा 307/504 भादवि व 4/25 आयुध अधि0 में आरोपी युसूफ के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। पुलिस ने युसूफ पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी रामलीला मैदान पुराना किला हुसैनगंज को रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।





