लखनऊ। चंदन हॉस्पिटल, लखनऊ ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया है। भाईचारे और समर्पण की एक मिसाल पेश करते हुए छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को लिवर का एक हिस्सा दान किया। बड़े भाई लंबे समय से क्रॉनिक लिवर डिजीज (लिवर की पुरानी बीमारी) से पीड़ित थे और उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की सख्त आवश्यकता थी।
इस सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट के साथ चंदन हॉस्पिटल ने जटिल सर्जरी और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। अब लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत लिवर ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेंगी।
अनुभवी विशेषज्ञों की टीम अस्पताल में 24×7 उपलब्ध
चंदन हॉस्पिटल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ इलाज और सर्जरी के लिए अनुभवी विशेषज्ञों की पूरी टीम पूर्णकालिक (Full-time) रूप से अस्पताल में ही उपलब्ध रहती है। इसके लिए अस्पताल को बाहर से आने वाले डॉक्टरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, जिससे मरीजों को समय पर इलाज और लगातार देखभाल मिलती है।
लिवर ट्रांसप्लांट की इस विशेष चिकित्सा सेवा का नेतृत्व डॉ. आशीष कुमार मिश्रा (हेड एवं चेयरपर्सन, चंदन इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर ट्रांसप्लांट एंड एच.पी.बी. सर्जरी) कर रहे हैं। उनके साथ एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, पेट एवं पाचन रोग, ट्रांसप्लांट मेडिसिन, संक्रामक रोग विशेषज्ञ, इंटरवेशनल रेडियोलॉजी और रेडियोडायग्नोसिस के विशेषज्ञों की टीम भी अस्पताल में 24 घंटे मौजूद रहती है।
ब्रेन डेड व्यक्ति से लिवर ट्रांसप्लांट की क्षमता भी उपलब्ध
अस्पताल में जीवित व्यक्ति द्वारा लिवर दान करने के साथ-साथ ‘ब्रेन डेड’ व्यक्ति से प्राप्त लिवर का ट्रांसप्लांट करने की क्षमता भी उपलब्ध है। इसके लिए अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, उन्नत सर्जिकल सुविधाएं और अनुभवी डॉक्टरों की पूरी टीम मौजूद है।
डॉ. आशीष कुमार मिश्रा का वक्तव्य
इस उपलब्धि पर डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि ”लिवर ट्रांसप्लांट एक जटिल सर्जरी है, जिसमें अनुभवी विशेषज्ञों और बेहतर तालमेल की अहम भूमिका होती है। चंदन हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट करने वाली हमारी अपनी विशेषज्ञ टीम 24×7 उपलब्ध है। लिविंग डोनर ट्रांसप्लांट के साथ-साथ हम उन मरीजों के लिए ब्रेन डेड व्यक्ति से लिवर ट्रांसप्लांट पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिनके पास उपयुक्त जीवित डोनर नहीं है। यह सफलता इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में एक बड़ा कदम है।”
यह सफलता चंदन हॉस्पिटल की एक सुपर-स्पेशियलिटी टर्शियरी केयर हॉस्पिटल के रूप में बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है।





