August 8, 2026 2:12 am

हेल्थ एटीएम केन्द्रो के आपरेटरों का वेतन भुगतान न होनें से आक्रोश 

ए अहमद सौदागर। लखनऊ। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संचालित विभिन्न हेल्थ एटीएम केन्द्रो के आपरेटरों का बकाया वेतन भुगतान न होनें से उनमें आक्रोश व्याप्त है। कई बार मांग करने के बाद भी वेतन भुगतान नही किया गया। जिसके चलते आपरेटरो का परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है। करीब तीन दर्जन से अधिक आपरेटरो नें एक हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र मुख्य कार्य पालक अधिकारी लखनऊ स्मार्ट सिटी औऱ नोडल अधिकारी तेलीमेडिसिन विभाग एसजीपीजीआई को भेज कर कहा है कि हम सभी कर्मचारी पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी अपने अपने केन्द्रो पर नियमित रूप से कार्य कर रहे है। किन्तु अत्यंत खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि कई केन्द्रो के आपरेटरो का पिछले कई महीनो से यानी दिसम्बर 25 से अब तक तक का वेतन लंबित है। पत्र में कहा गया है कि आपरेटरो की उपस्थिति रजिस्टर पर सम्बंधित अधिकारियों औऱ पर्यवेक्षकों द्वारा हस्ताक्षर नही किये जा रहे है। जबकि अपरेटर नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे है। यह स्थिति कर्मचारियों के लिये गंभीर मानसिक तनाव एवं आर्थिक संकट का कारण बन सकती है। हेल्थ एटीएम केन्द्रो के आपरेटरो नें अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल वेतन भुगतान की गुहार लगाई है।

ज्ञात हो दिसम्बर 2025 से आज तक वेतन भुगतान न होनें से हेल्थ एटीएम केन्द्रो के आपरेटरो को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन इसको लेकर प्रशासन गंभीर नही दिख रहा है जिससे आपरेटरो में आक्रोश बढ़ रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!