60 लाख का माल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बिहार से असम मिलकर ला रहे थे खेप, रिंग रोड पर थाना बड़ागांव पुलिस ने घेरा
ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट वाराणसी ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
टीम ने उनके कब्जे से 105.185 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये, 01 होंडा अमेज कार व 360 रुपये नकद बरामद किया है।इसको लेकर थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
गिरफ्तार तस्कर विशाल सिंह निवासी पतरौरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी (उ0प्र0) व अनमोल सेनी पुत्र संतोष सेनी (माली) निवासी पककोकी रोड, पंथनापुर थाना बलराम जनपद वाराणसी (उ0प्र0) को वाराणसी के रिंग रोड चौराहा के पास, सातलाप से रिंग रोड की तरफ आने वाली सर्विस लेन पर से गिरफ्तार किया हैं।
गिरफ्तार आरोपियों नें पूछने पर बताया गया कि वह लोग असम से मिलकर यह अवैध मादक पदार्थ गांजा बिहार से एक व्यक्ति से मांगते हैं। तथा बिहार खोलकर अलग-अलग हाथों को बेच देते हैं। आज भी लोग उसी खेप को वह अवैध मादक पदार्थ गांजा मांगते थे, जिसे बेचने हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे थे कि इसी दौरान पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।आरोपियों नें पूछताछ में काफी लाभप्रद जानकारी प्राप्त हुई है जिसके सम्बन्ध में फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए इस अपराध में शामिल शेष अन्य सहयोगियों के विरुद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।





