August 8, 2026 2:21 am

होली के पर्व को देखते हुए 108 1102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर

हरदोई। होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है। होली के पर्व को देखते हुए 108 1102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगे सरकार की ओर से निर्देश मिलने के बाद सभी एंबुलेंस को अलर्ट रहने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं आवश्यकता पड़ने पर 108 एंबुलेंस डायल करें एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी 108 व 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था जी वी के ई एम आर आई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राज कपूर व रीजनल मैनेजर विकास पांडे ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया है किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं उपस्थित करना हमारी प्राथमिकता है सीएमओ एवं एंबुलेंस प्रभारी नितिन सिंह, मनोज कुमार दुबे ने बताया कि त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस प्रमुख रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थान दुर्घटना बहुल क्षेत्र व स्थान के नजदीक मौजूद रहेंगे जिस आपात स्थिति में हर मरीज को एंबुलेंस में न्यूनतम समय में एंबुलेंस पहुंचा जया सके उन्होंने बताया की जरूरत मंद व्यक्ति को कम से कम समय में एंबुलेंस उपलब्ध कराना तथा उनकी जान बचाना ही हमारी प्राथमिकता है इसके साथ ही एंबुलेंस के प्रशिक्षित स्टाफ एवं ऑक्सीजन दवा व अन्य उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है सड़क या अन्य कोई भी दुर्घटना होने पर हार्ट, सांस लिवर किडनी पेट दर्द से संबंधित अन्य कोई भी समस्या होने के लिए 108 एंबुलेंस पर सूचना देकर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है साथ ही यदि 108 एंबुलेंस नहीं लग पा रही है तो आप 102 एम्बुलेंस पर भी कॉल कर सकते हैं जिससे हर मरीज को सुविधा उपलब्ध किया जा सकती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!