ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लागू होने पर शासन ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को लखनऊ का पुलिस कमिश्नर बनाया गया था।
कुछ महीने बाद उनका तबादला हुआ इसी दौरान तेज तर्रार आईपीएस अफसर सुजीत पांडेय को प्रमोशन की मानों झड़ी लग गई।
यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय एडीजी के पद पर कार्यरत रहे कि इसी दौरान नए साल से पहले ही उन्हें फिर प्रमोशन मिला और एक दिसंबर 2025 डीजी बनाया गया है। वर्तमान में आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय 30 जून से लखनऊ जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी ) के रूप में कार्यरत हैं।



