August 8, 2026 2:22 am

सांस्कृतिक गौरव संस्थान के जिला कार्यालय का शुभारंभ

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) थाना रहीमाबाद अंतर्गत रविवार को रहीमाबाद- माल रोड स्थित सांस्कृतिक गौरव संस्थान के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, विस्तार एवं वैचारिक मजबूती की दिशा में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक, प्रेरणा एवं स्मरणीय अवसर के रूप में अंकित हुआ। संघ कार्यालय, माल रोड, रहीमाबाद, लखनऊ में सांस्कृतिक गौरव संस्थान के जिला कार्यालय का विधिवत शुभारंभ आदरणीय प्रांत सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा के कर-कमलों द्वारा वैदिक वातावरण एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन विस्तार को केंद्र में रखते हुए संस्थान को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित एवं सक्रिय बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई।

कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा निम्नलिखित दायित्व प्रदान किए गए सियाराम जिला सचिव, चंद्र प्रकाश सिंह — जिला उप सचिव, प्रमोद अर्कवंशी जिला उपाध्यक्ष, आनंद यादव जिला मीडिया प्रभारी, रघुवीर सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक, शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला कार्यकारिणी में सलाहकार, अनूप गुप्ता खंड मलिहाबाद, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, शुभम गुप्ता खंड मलिहाबाद, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज अर्कवंशी जिला कार्यकारिणी सदस्य बनें।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी सूर्यभान शांडिल्य की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके मार्गदर्शन, प्रेरणादायी उद्बोधन एवं संगठन के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण ने कार्यकर्ताओं में नवचेतना, ऊर्जा एवं समर्पण भाव का संचार किया।

यह आयोजन केवल जिला कार्यालय के उद्घाटन तक सीमित न रहकर, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, संगठनात्मक एकता तथा राष्ट्रहित में समर्पित सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाला एक ऐतिहासिक अध्याय सिद्ध हुआ। जिला अध्यक्ष संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!