November 4, 2026 10:31 am

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

सीएम ने मां के चरणों में झुकाया शीश, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना

मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, गोशाला में गुड़ व हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की

नवरात्रि व दशहरा के निमित्त मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की रहे समुचित व्यवस्था: मुख्यमंत्री

 

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) बलरामपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाया, उनकी आरती उतारी और स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और नवरात्रि व दशहरा के निमित्त मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि नवरात्रि में देश-प्रदेश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु यहां आकर मां के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हैं, ऐसे में प्रशासन, पुलिस व मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोग उनकी सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। यहां किसी प्रकार की अव्यवस्था या दिक्कतें न हों।

मुख्यमंत्री गोशाला में भी गए, उन्होंने यहां गुड़ व हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से भी भेंट की। इस दौरान दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी भी मौजूद रहे। सीएम योगी शनिवार को विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!