August 8, 2026 2:55 am

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में नवनिर्मित प्रबंधन कक्ष का उदघाटन

लखनऊ। संस्था के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल व सचिव राजीव कुमार अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अंकुर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमती नगर में नवनिर्मित प्रबंधन कक्ष का उदघाटन मुख्य अतिथि जस्टिस संजय मिश्रा (लोकायुक्त उत्तर प्रदेश) व विशिष्ट अतिथि राजेंद्र अग्रवाल( पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षा संस्थान) के कर कमरों द्वारा संपन्न हुआ। राजीव ने बताया कि हमारे विद्यालय के ऑडिटोरियम का भी नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पहले हमारी लाइब्रेरी व कंप्यूटर लैब को वातानुकुलित कराया गया और कंप्यूटर लैब में 50 नए कंप्यूटर भी लगाया गया है और दो कक्षाओं को एसी स्मार्ट क्लास में परिवर्तित कराया जा रहा है। समारोह में अग्रवाल शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, सुधीर शंकर हलवासिया, विनोद कृष्ण सिंघल, महेश मित्तल, राजीव अग्रवाल(सीए), परमेश मित्तल, हीरेंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!