August 8, 2026 3:40 am

भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ॰ (सर) जगदीश चन्द्र बसु जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ॰ (सर) जगदीश चन्द्र बसु जी की पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि जगदीश चन्द्र बसु जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बसु जी का जन्म 30 नवम्बर 1858 को बंगाल (अब बांग्लादेश) में ढाका जिले के फरीदपुर के मेमनसिंह में एक प्रख्यात बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि वह पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में उन्होनें कई महत्वपूर्ण खोजें की। साथ ही वे भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्ता थे। उन्होंने कहा कि वे भारत के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने एक अमेरिकन पेटेंट प्राप्त किया। उन्हें रेडियो विज्ञान का पिता भी माना जाता है।श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व राज्य मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, अंशू अवस्थी, सचिन रावत, संजय शर्मा, ओ0पी0 यादव, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, जी0के0 दुबे, रवीन्द्र पटेल, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!