August 8, 2026 3:59 am

किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में अब तक 12.02 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं० और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं० की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 1202914.12 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 179913 किसानों को लाभान्वित करते हुए 2175.46 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 98096.42 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खरीद केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है। खरीद से सम्बन्धित शिकायतें और सुझाव का पंजीकरण टोल फ्री नं0-1800-1800-150 पर दर्ज करायी जा सकती हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!