August 8, 2026 4:51 am

जनपद बांदा के तहसील बबेरू विकासखंड कमासिन में निर्माण कार्य हेतु 07 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। 05 दिसंबर 2023उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बांदा के तहसील बबेरू विकासखंड कमासिन में सिंहवाहिनी पंप नहर (क्षमता 50 क्यूसेक) निर्माण कार्य हेतु 07 करोड़ रुपए की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर कर दिया गया हैं।जारी शासनादेश में यह निर्देश दिए गए हैं। कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किए जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा। परियोजना का निर्माण कर ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां पर्यावरण क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके निर्माण का प्रारंभ कराया जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!