August 8, 2026 5:03 am

रेड ब्रिगेड और ऐमरेन फाउंडेशन द्वारा ‘लड़की निडर करे, वोट की फ़िकर’ चलाया गया अभियान

मलिहाबाद लखनऊ। लडकियां किसी के फैसले पर अपना एक क़ीमती वोट न दे, दूसरों की सोंच पर खुद के फैसले न ले इसलिए लखनऊ में रेड ब्रिगेड और ऐमरेन फाउंडेशन की अध्यक्षता में लड़की निडर करे, वोट की फ़िकर नामक अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान का 9 दिसम्बर को सोहनलाल इंटर कॉलेज-राजेंद्र नगर, यशोदा रस्तोगी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस चल रहे अभियान में लडकियों को एक वोट की महत्त्वता बताई गई, साथ ही उन्हें वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सोहनलाल इंटर कॉलेज में टीम की सदस्य पूजा ने छात्राओं को वोट देने के लिए जागरूक किया। सोहन लाल इंटर कॉलेज की प्रिन्सिपल अर्चना पाठक ने कहा कि भारत के हर एक नागरिक को वोट देना चाहिए और खास कर जो महिलाएं ये सोचकर वोट नहीं देती हैं कि उनके एक वोट से क्या हो जाएगा, तो उन्हें बता दे जो एक वोट देने से हम अपनी सही सरकार चुन सकते हैं। उन्होंने वोट की महत्त्वता बताई और छात्राओं/महिलाओं से अपना एक क़ीमती वोट देने की अपील की। वहीं यशोदा रस्तोगी गर्ल इंटर कॉलेज में टीम सदस्य लक्ष्मी जी ने छात्राओं को वोट से संबंधित सभी जरुरते बताई। उन्होंने कार्यक्रम को इस प्रकार से प्रस्तुत किया कि सभी छात्राओं ने उन्हें ध्यान पूर्वक सुना। यशोदा रस्तोगी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.कुसुम लता राय जी ने इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए रेड ब्रिगेड टीम का धन्यवाद कहा और छात्राओं को वोट देने के लिए जागरूक किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई 181 की काउंसलर सोनल श्रीवास्तव जी ने बच्चियों को सेल्फ डिफेंस की दी गई ट्रेनिंग के बारे में बताया और सेल्फ डिफेंस, वोट की महत्त्वता बताई। साथ ही दोनों कॉलेजों में टीम सदस्य पूजा जी ने और दीपक, खुशी, शाश्वत ने मिलकर छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी।

रिपोर्ट – रामू गौतम

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!