August 8, 2026 5:03 am

राजधानी सेवा की बसों में भी मिलेगी दिव्यांगजनों को यात्रा सुविधा- दयाशकर सिंह

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दयाशंकर सिंह ने बताया कि यात्रियों को परिवहन निगम द्वारा संचालित वातानुकूलित बसों में भी शीतकाल के दौरान 10 प्रतिशत कम किराया देकर यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शीतकाल प्रारम्भ होने पर वातानुकूलित सेवाओं में यात्रियों की कम आवागमन को देखते हुए वातानुकूलित बसों का किराया कम किया जा रहा है। 16 दिसम्बर, 2023 से 28 फरवरी, 2024 तक किराये में स्पेशल विन्टर डिस्काउंट के रूप में छूट प्रदान की गयी है।परिवहन मंत्री ने बताया कि वातानुकूलित 3×2 बसों का किराया अब 1.47 प्रति किमी प्रति सीट होगा। इसी प्रकार वातानुकूलित 2×2 बसों का किराया 1.74 रूपया, वातानुकूलित शयनयान बसों का किराया 2.33 रूपये एवं वाल्बो (हाई एण्ड) का किराया 2.58 रूपये प्रति किमी प्रति सीट होगा। उन्होंने कहा कि वातानुकूलित सेवाओं को लाभप्रद बनाये जाने के उद्देश्य से सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है। शीतकाल में ईंधन खपत में कमी आती है। साथ ही साथ लोड फैक्टर भी अधिक किराया होने की वजह से कम हो जाता है।परिवहन मंत्री ने कहा कि संज्ञान में आया है कि दिव्यांगजनों को नई संचालित राजधानी सेवा में यात्रा सुविधा अनुमन्य नहीं है। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजधानी सेवा की बसों में भी यात्रा सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि राजधानी सेवा की बसों का किराया अब सामान्य बसों के समतुल्य कर दिया गया है। इसलिए राजधानी सेवा की बसों में भी साधारण बसों की भांति दिव्यांगजनों को परिवहन सुविधा दी जाय।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!