August 8, 2026 3:59 am

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) बहराइच। प्राथमिक विद्यालय नानपारा खास में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्ष्यवर लाल गौड़ व विशिष्ट अतिथि विधायक रामनिवास वर्मा एवम उप जिलाधिकारी नानपारा अजीत परेश रहे ।मुख्यातिथि ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यात्रा में स्वास्थ विभाग समाज कल्याण विभाग आर्यावर्त बैंक के स्टॉल भी लगाए गए थे।शेष सभी भागों के स्टाल भीषण ठण्ड में नादारत हो गए । कार्यक्रम का संचालन केशव पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री गौड़ ने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया इसके साथ ही विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी नानपारा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में 26 जनवरी तक विकसित भारत यात्रा का आयोजन व विभिन्न लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।संकल्प यात्रा में पांच लाभार्थियों को आवास प्रमाणपत्र दो लाभार्थियों को आवास चाभी सौंपी गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ,अधिशाषी अधिकारी रंग बहादुर सिंह,सीएचसी प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान राम एसबीएम प्रभारी विद्या प्रसाद जायसवाल गंगा प्रताप सिंह, सफाई नायक मोहम्मद सईद सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!