August 8, 2026 4:50 am

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 44 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमे से 05 समस्याओं का त्वरित निस्तारण

मलिहाबाद लखनऊ। मलिहाबाद तहसील मे शनिवार को एसडीएम मीनाक्षी पांडे की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस मे कुल 44 शिकायतपत्र प्राप्त हुए जिसमे से 05 समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया बाकी की शेष बची समस्याओ को उपजिलाधिकारी ने संबधित विभागो के अधिकारियो को जल्द ही निस्तारण करवाने के निर्देश दिए है। प्राप्त शिकायतों में मीना पत्नी भरोसे निवासी हसनापुर मजरा हमिरापुर ने बताया कि वह 60 साल की वृद्ध महिला है उसे सात -आठ माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है जिसके कारण वह काफी परेशान है।

इसी तरह भगवानदेई पत्नी स्वर्गीय भगवानदीन निवासी ग्राम लक्ष्मण खेड़ा मजरा फतेहनगर की रहने वाली है वह काफी वृद्ध है उसकी भूमि खसरा संख्या 878 ख रकबा 0.2500हे.जमीन है उपरोक्त भूमि के सहखातेदार कैलाश पुत्र स्वर्गीय भगवानदीन जो कि उनका सौतेला पुत्र है वह काफी दबंग है उसने बिना किसी को बताए भूमि से अवैध मिट्टी खनन कर लिया है जिसमें लगभग 7 से 8 फीट गहरी मिट्टी निकाली गई है। जब भगवानदेई ने मिट्टी खनन का विरोध किया तो वह लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो गए, महिला ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। तहसील दिवस में तहसीलदार वंदना कुशवाहा ,खंड विकास अधिकारी, पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!