August 8, 2026 2:56 am

राजभवन में अलंकरण समारोह कल

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। संस्कृति विभाग उ0प्र0 और खेल विभाग उ0प्र0 के संयुक्त तत्वावधान में कल 26 जनवरी, 2024 को अपरान्ह 03 बजे राजभवन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में स्वायत्तशासी संस्थाओं के विभिन्न विधाओं से जुड़े 16 महानुभावों को पुरस्कृत किया जायेगा।
यह जानकारी आज यहाँ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस समारोह की अध्यक्षता श्रीमती आनन्दी वेन पटेल, राज्यपाल उ0प्र0 तथा मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ होंगे। इस अवसर पर गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 की गरिमामयी उपस्थिति होगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!