August 8, 2026 3:00 am

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

सीतापुर। ग्राम पंचायत बरातपुर, ब्लाक व थाना महोली जिला सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय बरातपुर में डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के नेतृत्व में 75वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी आशीष कुमार जी ने विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों के साथ प्राथमिक विद्यालय बरातपुर से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरातपुर तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी आशीष कुमार जी ने बच्चों से कविताएं व कहानी सुनी। और बच्चों को बताया कि हम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा लिखित संविधान लागू हुआ था। इसीलिए हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर विद्यालयों में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के बारे में बच्चों को नही बताया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष जी ने आरटीई के बारे में सभी को जानकारी देते हुए बताया की RTE के अंतर्गत 3 साल से 7 साल तक के बच्चों को प्राइवेट स्कूल कक्षा 8 तक निशुल्क पढ़ा सकते हैं।गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के इं.प्रधानाध्यापक श्री हिमांशु वाजपेई, अध्यापक श्री नवनीत सिंह, शिक्षामित्र श्री आदित्य कुमार मिश्रा जी, डॉ.अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी आशीष कुमार सहित विद्यालय के समस्त बच्चे, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संगठन की तरफ से बच्चों को स्टेशनरी वितरण की गई, जिससे बच्चे काफी उत्साहित और खुश दिखे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!