August 8, 2026 3:42 am

त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद गोरखपुर एवं बरेली हेतु 586.58 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद गोरखपुर एवं बरेली में सड़क निर्माण से सम्बंधित कुल 09 कार्यों हेतु 586.58 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी गयी है।नियोजन विभाग ने इस सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद गोरखपुर में सड़क निर्माण से सम्बंधित 03 कार्यों हेतु 438.51 लाख रूपये तथा जनपद बरेली में सड़क निर्माण से सम्बंधित 06 कार्यों हेतु 148.07 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!