August 8, 2026 3:42 am

मलिहाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के स्थानीय तहसील परिसर स्थित सरोजनी नायडू सभागार मलिहाबाद में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सह अध्यक्ष बार काउंसिल उoप्र0 प्रदीप सिंह द्वारा मलिहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जे०के0 सिंह, महामंत्री रामभरोसे रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम,उपाध्यक्ष मध्य अनिलकुमार यादव, किशोरी लाल वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार,संयुक्त मंत्री रामशंकर, संतोषकुमार यादव,प्रकाश चन्द्र गौतम, कोषध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रामप्रसाद श्रीकृष्ण, राजेश कुमार, अमीरचन्द्र यादव, दौलतराम, गयाप्रसाद,कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शुभम तिवारी, असद अली अंसारी, देवेन्द्र सिंह यादव,सर्वेश कुमार, रमित कुमार, अंकुर कुमार गौतम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व प्रदीप कुमार सिंह सह अध्यक्ष बार काउंसिल उoप्र0 जिलाध्यक्ष भाजपा विनय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री कौशल किशोर ने अधिवक्ताओं के बार के लिए सभागार हाल बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कलीम शिकोह, रविशंकर शर्मा रामसिंह यादव, विनोदतिवारी प्रवेश कुमार सिंह,वीरेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, शारिक शमीम,के०के0 सिंह,अमित सिंह, अक्षय पाठक व प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह आदि सैकडों की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!