मलिहाबाद लखनऊ। रहीमाबाद थाना के अंतर्गत ग्राम कैथुलिया निवासी दिनेश पाल 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रघुबर अपने ही ग्राम कैथुलिया में बनी रेलवे लाइन के किनारे रविवार शाम लगभग सात बजे सौच के लिये गये थे अचानक सडीला की तरफ़ से ट्रेन आ जाने के कारण दिनेश पाल को दिखाई ना देने के कारण दिनेश पाल ट्रेन के अगले हिस्से में फस गया, और लगभग चार किलोमीटर तक घिसलता रहा तभी ट्रेन चालक द्वारा देखा गया की गाड़ी के अगले हिस्से में कुछ फ़सा हुआ है चालक ने विभाग में सूचना दी जिस कारण विभाग के लोगो ने गाड़ी दिलावरनगर फाटक पर गाड़ी रुकवाकर मृतक दिनेश पाल को बाहर निकाला शव को जीआरएफ़ पुलिस द्वारा क़ब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेजा गया। जिसका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर बाद किया गया। दिनेश पाल के मृतक का परिवार में मां रघुराई ,छोटा भाई राजकुमार का रो रो कर बुरा हाल है।




