August 8, 2026 2:55 am

सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन,मौक़े पर छ: शिकायतों का त्वरित निस्तारण

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मंगलवार को तहसील मलिहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार वंदना कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल प्राप्त हुए शिकायती पत्र 58, जिसमे मौक़े पर छ: शिकायत पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया बाक़ी की बची शेष 52, शिकायत पत्रों का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र दुलारमऊ निवाशिनी अनीता देवी पत्नी रामासरे द्वारा देकर अवगत कराया गया की अनीता देवी का परिवार अत्यधिक गरीब तबके का परिवार है प्रार्थनी आवास की पात्र है लेकिन अभी तक प्रार्थनी को आवास नहीं प्राप्त कराया गया है। जबकि अनीता देवी व उनका परिवार कच्चे घर में जो की आधा बना हुआ है उसमें रहने को मजबूर है अनीता देवी व उनके पति द्वारा बताया गया की आर्थिक तंगी होने के कारण अपने इसी घर में रहने पर मजबूर है।

किसी तरह से अपने परिवार का गुजारा कर रहे है, जिसकी प्रार्थना पत्र मंगलवार समाधान दिवस में देकर अवगत कराया है की उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाये वहीं दूसरी प्रथना पत्र अंगूरी पत्नी कल्लू निवाशी ग्राम जिन्दौर के मजरा बनजारन खेड़ा से समाधान दिवस में प्रथना पत्र देकर बताया की हमारी वृधा वस्था पेंशन एक वर्ष से अधिक हो गया है।जो की हमारे बैंक खाते में नहीं आई है जबकि अंगूरी एक अत्यधिक गरीब तबके की महिला है जिसका पति भी कुछ नहीं करता है प्रार्थनी के परिवार का भरण पोषण वृधा वस्था पेंशन मिलने से चलता था। जो की अब इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके प्रति प्रार्थिनी ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर समस्या का समाधान हेतु अवगत कराया है।सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार वंदना कुशवाहा,अनेकों विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!