न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद हाथरस एवं लखनऊ में सड़क निर्माण से संबंधित 04 कार्यों हेतु कुल 132.54 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद हाथरस में एक कार्य हेतु 102.77 लाख रूपये तथा जनपद लखनऊ में इण्टरलाकिंग एवं डामरीकरण संबंधी कार्यों हेतु कुल 29.77 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।




