August 8, 2026 3:59 am

16 अप्रैल को कुल 237.83 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग व नकदी जब्त

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन एजेन्सियों व उड़नदस्तों द्वारा अवैध शराब, नकदी आदि की जब्ती संबंधी आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 01 मार्च से 16 अप्रैल, 2024 तक कुल 15739.29 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नगदी आदि जब्त किये गये। इसमें 2766.41 लाख रुपये नकद धनराशि, 3834.91 लाख रुपये कीमत की शराब, 5822.66 लाख रुपये कीमत की ड्रग, 2156.05 लाख रुपये कीमत की बहुमूल्य धातुएं एवं 1159.26 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी।

आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 16 अप्रैल, 2024 को कुल 237.83 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त किया गया। इसमें 76.13 लाख रुपये नकद धनराशि, 83.56 लाख रुपये कीमत की 29571.84 लीटर शराब एवं 78.13 लाख रुपये कीमत की 60400 ग्राम ड्रग जब्त की गयी।16 अप्रैल, 2024 को प्रमुख जब्ती में जनपद बुलन्दशहर की बुलन्दशहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 5.86 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 2197 लीटर शराब तथा 17.08 लाख की नकदी जब्त की गई।

इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर की सिकन्दराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 3.48 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 889 लीटर शराब तथा 13.55 लाख की नकदी जब्त की गई। जनपद अमेठी की गौरीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 100 ग्राम ड्रग पकड़ी गई। जनपद बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 29 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 290 ग्राम ड्रग पकड़ी गयी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!