August 8, 2026 4:50 am

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा कार्यस्थलों,अमृत सरोवरों और खेल मैदानों पर ग्रामीणों ने योग किया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिशा निर्देश के निर्देश पर प्रदेश के अमृत सरोवरों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। सरोवरो के आसपास के क्षेत्र को ग्रामीण पर्यटन के हब के रूप में विकसित करने का प्रयास है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान और मनरेगा मजदूरों ने अमृत सरोवरों पर योग करके निरोग रहने का संदेश दिया है।

बता दें कि महात्मा गांधी नरेगा मुख्यालय की ओर से भी 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योगाभ्यास कार्यक्रम का वृहत एवं भव्य तरीके से आयोजन करने के निर्देश दिये गये थे, साथ ही योगाभ्यास कार्यक्रम में जनसामान्य को भी अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कराने के निर्देश निर्गत किये गये थे।

आयुक्त, ग्राम्य विकास जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा बताया गया कि अमृत सरोवरों पर योगाभ्यास का योग के प्रति लोगों को प्रेरित कर स्वस्थ व निरोगी रहने का सन्देश देना तो है ही, साथ ही वर्षा जल का संरक्षण करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देना तथा आमजन को पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। योग दिवस के मद्देनजर अमृत सरोवरों पर प्राकृतिक आभास के साथ योगाभ्यास हेतु ग्रामीण जन को प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायतों के गाँवो में आसन, प्राणायाम, ध्यान व योग का आयोजन हुआ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!