August 8, 2026 3:59 am

निषाद राज बोट योजना के लिए लगभग 05 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मछुआ समुदाय के कल्याण के लिए संचालित निषाद राज बोट योजना के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में रुपए 499.9808 लाख (4 करोड़ 99 लाख 98 हजार 80 रुपए मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है।

इस संबंध में मत्स्य विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक मत्स्य को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्य योजना एवं योजना हेतु निर्धारित दिशा निर्देशों/गाइडलाइंस एवं संगत नियमों के अनुसार किया जाएगा तथा व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इस हेतु पूर्व में किसी अन्य योजना या स्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि निषादराज वोट योजना प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले मछुआ समुदाय के ग्राम सभा के तालाबों के पट्टाधारकों/मछुआरों को नाव क्रय करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान किए जाने हेतु संचालित है। इस योजना के तहत मछुआ समुदाय के ग्राम सभा के तालाबों के पट्टाधारकों/मछुआरों को जल स्रोतों से मत्स्य आखेट, मत्स्य आहार के पोषण एवं मत्स्य संपदा के रखरखाव व प्रबंधन हेतु उन्हें नाव आदि उपलब्ध कराए जाने की कराई जाती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!