July 30, 2026 11:07 am

ललितपुर की 10 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 806.80 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बुंदेलखण्ड विकास निधि (राज्यांश) के अनर्गत जनपद ललितपुर की 10 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 806.80 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि ललितपुर के मुख्य विकास अधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।

इस सम्बन्ध में नियोजन विभाग ने आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार मंजूर की गयी धनराशि से विकास खण्ड बिरधा, जखैरा, महरौनी, बार एवं मडवार के विभिन्न क्षेत्रों में सी.सी.रोड व नाली निर्माण कार्य, सड़क निर्माण कार्य तथा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!