August 8, 2026 3:59 am

चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ वाहनों के फिट्नेस की भी होगी जाँच -दयाशंकर सिंह

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। परिवहन विभाग द्वारा आज लखनऊ में वाहन परीक्षण एवं प्रमाणीकरण केन्द्र का उद्घाटन किया गया। उक्त केन्द्र पर वाहनों की फिटनेस के साथ-साथ चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि चालकों के स्वास्थ्य परिक्षण से बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुचने मेें मदद होगी। साथ ही चालक भी सुरक्षित होगें।

यह जानकारी परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त फिट्नेस सेन्टर के खुलने से लखनऊ में और अधिक संख्या में वाहनों की जांच हो सकेगी। साथ ही चालकों की सामान्य बीमारियाँ जैसे- ब्लड प्रेशर, सुगर आदी के साथ उनका नेत्र परीक्षण भी हो सकेगा। चालकों को निःशुल्क आख का चशमा भी मुहैया कराया जायेगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि जाँचोंपरान्त चालकों की कॉउन्सलिंग भी की जायेगी। चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ में इस तरह का पहला केन्द्र खोला गया है जहाँ नियमित जाँच की सुुविधा उपलब्घ होगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!