August 8, 2026 4:49 am

जिला पंचायत सदस्य पन्नालाल रावत को समाजवादी पार्टी की तरफ से विधानसभा महासचिव मलिहाबाद मनोनीत किया गया

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार को समाजवादी पार्टी मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र मासिक बैठक का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष सोनीष मौर्य के नेतृत्व में डाक बंगला में आयोजित हुई।जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।बैठक में विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए।पदाधिकारियों सुलेमान बेग को प्रमुख महासचिव,पन्नालाल रावत कि कार्य शैली को देखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने वाले समाजवादी विचारधारा के रास्ते पर चलने वाले जिला पंचायत सदस्य पन्नालाल रावत को महासचिव मलिहाबाद मनोनीत किया गया व और इसी के साथ महासचिव,विजयश्री गौतम,राकेश गौतम,लालमुन यादव,अभिराज सिंह,औसान कनौजिय को उपाध्यक्ष बनाया गया है।अजमल मिर्जा को कोषाध्यक्ष,सूरज रावत,राकेश सविता,मनोज यादव,धर्मेन्द्र रावत,बाबु भाई गाजी,रामविलास यादव,आजाद गौतम,नौशाद अली,पुष्पेंद्र यादव,राहुल यादव को सचिव बनाया गया है।ऐडवोकेट राम सिंह यादव को कानूनी सलाहकार वहर्षित निगम को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत,प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा,जिला निर्वाचन प्रभारी टीबी सिंह,प्रदेश सचिव रामगोपाल यादव,निवर्तमान विधायक प्रत्याशी सोनू कनौजिया,पूर्व विधायक प्रत्याशी राजबाला रावत,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य पन्नालाल रावत विरेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!