August 8, 2026 5:11 am

वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर नारी सम्मान समारोह का अयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्टीय सचिव रिंकी सिंह ने वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर मलिहाबाद डांग बंगला में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया।जिसमें मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्टीय अध्यक्ष जूही सिंह ने उपस्थित आशा बहू,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एक-एक साड़ी देकर सम्मानित किया। आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभागीय अपनी समाएं बताई।जूही सिंह ने कहा अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की महान योद्धा पूर्व सांसद स्व.फूलन देवी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन है।जूही सिंह ने कहा सपा सरकार बनाने पर सभी समस्याएं खत्म होंगी।उन्होंने कहा कि आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याएं विधानसभा और लोकसभा में समाजवादी पार्टी जोरशोर से उठाएगी।कार्यक्रम आयोजक रिंकी सिंह ने कहा कि सभी की समस्याओं के समाधान के लिए सपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को मुख्य रूप से राष्टीय महासचिव सुनीता सिंह,राष्टीय सचिव सुनीता मित्रा,अंजू यादव,सरिता वर्मा,महंत त्रिभुवन नाथ ने सम्बोधित किया।बड़ी संख्या में मलिहाबाद,काकोरी,माल की आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!