न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 अगस्त 2024 को आगरा व प्रयागराज के भ्रमण पर रहेंगे। श्री मौर्य आगरा पहुंचकर सर्वप्रथम सर्किट हाउस आगरा में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ,तत्पश्चात सुरसदन, संजय पैलेस आगरा में आयोजित विभाजन विभीषिका गोष्ठी में सम्मिलित होंगे, उसके बाद शहीद स्मारक आगरा में आयोजित मौन जुलूस में प्रतिभाग करेंगे। श्री मौर्य इसके बाद आगरा से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम प्रयागराज में करेंगे।




