August 8, 2026 3:58 am

रक्षाबंधन पर्व पर मंत्रियों ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग रेशम उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेशी व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्रियों ने अपने-अपने संदेशों में रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट बंधन और प्रेम का प्रतीक बताते हुए, समाज में भाईचारे, सौहार्द और सद्भावना को और मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!