न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उ0प्र0 सरकार द्वारा आर0आई0डी0एफ0 योजना के अन्तर्गत प्रयागराज मण्डल के विभिन्न जनपदों के 05 सेतुओं के चालू कार्यों हेतु 07 करोड़ 03 लाख 70 हजार रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।इन 05 कार्यों में जनपद प्रतापगढ़ में देवीगढ़ से हरनाहर वाया गोपाल पाण्डेय का पुरवा होते हुए सैयद कासिमपुर सम्पर्क पर 4Û6 मी0 स्पान का लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 02 लाख 08 हजार, प्रतापगढ़ में टिकारिया खुर्द पी0एम0जी0एस0वाई मार्ग से राजस्व ग्राम एंधा के अन्तर्गत बदली का पुरवा सम्पर्क मार्ग तक बकुलाही नदी पर 5Û5.00 मी0 बॉक्स कल्वर्ट एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ 08 लाख 18 हजार, प्रतापगढ़ में टिकारिया खुर्द पी0एम0जी0एस0वाई0 मार्ग से वजीरपुर सम्पर्क मार्ग तक बकुलाही नदी पर 5Û5.00 मी0 बॉक्स कल्वर्ट एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 46 लाख 97 हजार व हुलासगढ़ ग्रामसभा के अन्तर्गत रोहणी राम ग्राम में लोनी नदी पर 5Û5.00 मी0 बॉक्स कल्वर्ट एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 09 लाख 74 हजार, प्रयागराज में भीरपुर पनासा सम्पर्क मार्ग के किमी0-3 पर 2Û6 मी0 स्पान की आर0सी0सी0 लघु सेतु का निर्माण कार्य हेतु रू0 36 लाख 73 हजार (कुल रू0 07 करोड़ 03 लाख 70 हजार) की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि नाबार्ड योजनान्तर्गत निर्माणाधीन सेतु की गुणवत्ता एवं निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समायान्तर्गत पूर्ण कराते हुये, समीक्षा रिपोर्ट नियमित रूप से शासन को उपलब्ध करायी जाय तथा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि के सापेक्ष पृथक-पृथक वित्तीय सहित वास्तविक भौतिक प्रगति तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र के साथ ही निर्माणाधीन सेतुओं के स्थलीय फोटोग्राफ भी शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।




