August 8, 2026 5:03 am

ज़ेवर व नकदी समेटकर चोर फरार

मलिहाबाद। लखनऊ के थाना रहीमाबाद के धनाखेड़ा मजरे गौंदा मुअज्जमनगर गांव निवासिनी बिंदु देवी पत्नी स्वर्गीय सोनपाल ने पुलिस को तहरीर दी है की शुक्रवार रात वह परिवार के साथ सोई हुई थी। देवर सूरज रात करीब एक बजे सौंच के लिए उठे थे। जब वह घर के पीछे गए तो देखा दीवार में सेंध लगी थी। सेंध लगा देख देवर सूरज ने सोर मचाया तो सभी जग गए। बिंदु देवी ने कमरे में जाकर देखा तो छोटा बक्सा गायब था जिसमे सोने चांदी के जेवर रक्खे थे। लोगों द्वारा जब आसपास खेतों में देखा गया तो बक्सा का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को चोरी की सूचना दी। पीड़िता के मुताबिक वह अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी, उसकी शादी माह बाद थी जिसके लिए वह जेवर इकठा कर रही थी अज्ञात चोर ने उसके घर पर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया जिसमे सोने की माला, झुमकी, अंगूठी, कमर पेटी चांदी की, पायजेब चांदी की , छह बिछिया चांदी की ,और उसी बक्से में बीस हजार की नगदी भी रखी थी जिसे समेटकर चोर फरार हो गए। घटना स्थल की जांच पड़ताल कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। शनिवार को पीड़िता बिंदु देवी ने रहीमाबाद पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसपर थाना अध्यक्ष अनुभव सिंह ने मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश सुरु कर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!