मदन सिंह
रहिमाबाद/लखनऊ:मंगलवार को राजधानी क्षेत्र के रहीमाबाद – माल रोड स्थित अशोका हॉस्पिटल के कुछ दूर एक छोटी बच्ची रोते हुए जा रही थी जहां राहगीरों ने उसको रोका और पूछा पर वह कुछ बात नहीं पा रही थी ओ बच्ची डरी हुई थी तभी वहीं पर एक महिला बकरी चरा रही थीं वह उस महिला के पास जाकर चिपक गई। और जोर-जोर से रोने लगी उसके बाद वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद उस महिला ने बच्ची से उसका नाम और पता पूछा तो बच्ची ने बताया वह मामा के घर आई हुईं थीं उसके मम्मी पापा उसको मामा के यहां छोड़ कर चले गए थे मैं अपने मामा के घर से भाग कर यहां तक भटकते हुए रोते हुए आ गई गांव का नाम माता-पिता का नाम पूछा गया तब उसने बताया पिता का नाम गंगाराम माता का नाम केतकी और उसने अपना नाम दीपांशी बताया माल के पास स्थित नई बस्ती गांव की रहने वाली है। मौके पर भीड़ को देख बच्ची बहुत परेशान हो रही थी वहीं पर एक राहगीर ने 112 पर सूचना दी। तभी उसके कुछ परिजन बच्ची को ढूंढते हुए रहीमाबाद थाने पहुंच गए तभी पीआरबी वैन 112 मौके पर पहुंच गई रहीमाबाद थाने की पुलिस और 112 की मदद से बच्ची को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।




