August 8, 2026 3:59 am

शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, शिक्षकों में खुशी की लहर

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद,लखनऊ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजधानी लखनऊ में भव्य स्वागत हुआ।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री सुशील कुमार पाण्डेय जी के राजधानी में प्रथम आगमन पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सैकड़ो शिक्षको द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के समस्त पदाधिकारियों के साथ-साथ समस्त शिक्षकों में हर्ष है।आज हम सबके लिए अपार गौरवान्वित होने का दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आदरणीय श्री सुशील कुमार पाण्डेय जी की नेतृत्व क्षमता अद्भुत एवं अद्वितीय है।

जिस तरह से उन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को नवीन ऊंचाइयां प्रदान की हैं, हम सबको पूरा विश्वास है कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वे सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आदरणीय श्री सुशील कुमार पाण्डेय जी का चुना जाना, पुरानी पेंशन सहित शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के निदान की ओर प्रभावी मार्ग प्रशस्त करेगा।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सयुक्त मंत्री आलोक मिश्र, प्रदेश संगठन मंत्री अजय सिंह , आडिटर नरेश कौशिक , श्याम किशोर वाजपई , मनोज सिंह सहित जिला वरिष्ठ उपाध्याय हरि कृष्ण गुप्ता, जिला मंत्री बृजेश कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष हरिशंकर राठौर, संयुक्त मंत्री मोहम्मद रियाज ,नीरज साहू,शरद सोनी,जे पी गुप्ता, नितिन मुकेश, अरुण कुमार, राममिलन, अरविंद सिंह, एजाज सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!