June 6, 2026 3:43 pm

प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में MP के छतरपुर की महिला की मौत, बेटी घायल, बलिया की भी तीन महिलाओं की मौत.कई घायल

 मदन सिंह

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। बड़ी संख्‍या में लोग घायल हुए हैं। कई लोग दबे हैं। यह हादसा अत्‍यधिक भीड़ के चलते हुआ। अचानक मची भगदड़ से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

महाकुंभ भगदड़ में छतरपुर की महिला की मौत, बेटी घायल

छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसीलदार भारत पांडे ने बताया कि महाकुंभ की भगदड़ में सुनवाहा गांव की हुकुम लोधी (45) की मौत हुई है। उसकी बेटी दीपा लोधी (19) घायल है। मां-बेटी बक्सवाहा के आसपास के गांव के 15 लोगों के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज गई थीं।

बलिया के चार लोगों की कुंभ भगदड़ में मौत

महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बलिया जिले से तीन महिलाओं और एक बच्ची की मौत हुई है। इसमें नसीराबाद, सागरपाली की रोशनी पटेल (आठ वर्ष), रीना पटेल (36 वर्ष) और नगर पंचायत नगरा के चचयां की मीरा सिंह (50 वर्ष) व रिंकी स‍िंह (38 वर्ष) की भगदड़ में मौत हुई है।

इसी तरह मऊ में कोपांगज क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा निवासी 55 वर्षीय प्रभावती राजभर की महाकुंभ में भगदड़ के दौरान मौत हो गई है।… सूत्र

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!