August 8, 2026 4:51 am

रहीमाबाद क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि

मलिहाबाद। (संवाददाता) क्षेत्र भर में बड़े ही धूमधाम के साथ शिवरात्रि मनाई गई और गोशाला परिवार ने गोपेश्वर महादेव और बुढ़िया शिवालय पर पूजन,आरती और प्रसाद की व्यवस्था की।कसमण्डी कला क्षेत्र के शिवदासपुर गांव में रंग गुलाल उड़ाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई यात्रा में विशेष आकर्षण शिव पार्वती की झांकी रही जिसमें महिलाएं, बच्चे,बुजुर्ग सभी उत्साह पूर्वक यात्रा में शामिल हुए।यात्रा का स्वागत कसमण्डी कला के प्रधान प्रतिनिधि संजय साहू ने जोरदार स्वागत किया।

जगह जगह कई गांवों के प्रधानों ने ग्रामीणों को फल मिष्ठान,पानी वितरित कर यात्रा का स्वागत किया आयोजक मंडल रिकू यादव,सुशील रावत,अजय,रामकिशोर,संदीप,राजू प्रति वर्ष विशाल यात्रा का आयोजन करते है इस अवसर पर हजारो लोग उपस्थित रहे तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।वही रहीमाबाद क्षेत्र में धूमधाम से शिवरात्रि मनाई गई जिसके लिए मंदिरो में एक दिन पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी प्राचीन शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गई जिसका स्वागत बाराही देवी मंदिर पर किया गया।

क्षेत्र के सभी गांवो के मंदिरों पर रामायण पाठ का आयोजन और रात्रि जागरण कर शिवरात्रि रात्रि मनाई गई है।उमाकान्त गुप्ता ने बताया प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर और बुढ़िया शिवालय में ब्रह्म मुहूर्त से ही भोलेनाथ का रुद्राभिषेक शुरू किया गया और कमल पुष्प से श्रृंगार किया गया पूरे दिन अनवरत ॐ नमः शिवाय का जप तथा शाम को फूलों की होली खेली गई तत्पश्चात 501 दीपों से भगवान शिव की महाआरती का आयोजन किया गया।

भतोइया गांव स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में पूजन के विशेष आयोजन किए गए जिसमें बिल्वपत्र,धतूरा,भांग,दूध,दही,शहद आदि सामग्री से भगवान शिव का पंचोपचार इस तरह रामनगर मजरा जिदौर के गांव के बाहर हनुमान जी के मंदिर पर गांव वासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया और इसी तरह गौदा मौसम नगर मैं शिव जी के मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया मलिहाबाद गौशाला रोड पन्ना धर्मशाला पर कीर्तन का आयोजन एवं भंडारे का भी प्रसाद का वितरण किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!