November 4, 2026 11:14 am

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में 07, 08 एवं 09 मार्च को ‘‘कृषक उत्पादक संगठन मेला/प्रदर्शनी’’ का होगा आयोजन

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। ‘‘भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, तेलीबाग, लखनऊ’’ में कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 07, 08 एवं 09 मार्च, 2025 को प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक ‘‘कृषक उत्पादक संगठन (थ्च्व्) मेला/प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा उचित मूल्य पर जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उत्पाद जैसे-आटा, दाल, तेल, बिस्कुट एवं पोषण किट, हर्बल चाय, शहद, गुड़, अचार, मसाले इत्यादि का विक्रय भी किया जायेगा।

इच्छुक नागरिक उक्त मेला में आकर जैविक/प्राकृतिक उत्पादों का क्रय एवं अन्य सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!