November 3, 2026 11:28 pm

शहजाद ख़ान बनें भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ज़िला सचिव

मलिहाबाद लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा किसान संवाद एवम सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मज़बूत बनाते हुए ज़िला सचिव की नियुक्ति की मौके पर ज़िला अध्यक्ष ने सैकड़ो किसानो को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा मलिहाबाद चौराहे पर सभा करके संगठन को मज़बूत बनाते हुए ज़िला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने यूनियन के निर्देश अनुसार मिर्जागंज निवासी शहज़ाद अहमद को किसान यूनियन टिकैत का ज़िला सचिव मनोनीत किया सभा में मौज़ूद महिला सभा की ज़िला अध्यक्ष उर्मिला मौर्य ने कहा कि किसान यूनियन टिकैत किसानो मजदूरो का संगठन है किसान हित सहित किसानो के साथ हो रहे अन्याय पर संगठन हमेशा किसानों के साथ खड़ा है।

 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सहित राजाराम कश्यप ब्लॉक प्रभारी राजकुमार यादव जिला उपाध्यक्ष,मोहम्मद इस्लाम तहसील उपाध्यक्ष सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे ।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!