August 8, 2026 4:49 am

मलिहाबाद के उपकेंद्र पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल ने की जन सुनवाई 

एक दर्जन उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद की विधानसभा क्षेत्र के अमनीगंज विद्युत उपकेंद्र पर आज सोमवार को विद्युत जन सुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। विधायक जयदेवी की अगुवाई में आयोजित जनसुवाई में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर एक्सईएन ओएस द्विवेदी माल,मलिहाबाद,रहीमाबाद व काकोरी के उपखंड अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल में बिजली से सम्बंधित लगभग तीन दर्ज शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से एक दर्जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें जल्द निस्तारण के सम्बंधित जेई को सौंप दी गयी। जनसुनवाई के दौरान सबसे ज्यादा शिकायते माल क्षेत्र से रही। जिसके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी को आदेशित किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कौशल किशोर ने कहा कि फलपट्टी क्षेत्र इस समय बागवानी का सीजन चल रहा है। यहां के बागों में अब सिंचाई की आवयश्कता है। इस लिए विभागीय अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करायी जाय। साथ ही इन उपभोक्ताओं के बिल में कड़बड़ी है,मीटर में दिक्कत है। लाइन फाल्ट की समस्या है उन्हें प्राथमिकता के साथ निपटाया जाय। इस मौके पर विधायक जयदेवी ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में माल व मलिहाबाद के एक दर्जन उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया गया है। उन्होंने कहा विभागीय अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि गर्मी के सीजन में जनता को कोई परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही सारे इंतजाम पूरे करें। जन सुनवाई कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मलिहाबाद मीनू वर्मा,माल से रामकुमार रही,प्रधान सर्वेश रावत सहित सैकड़ों की तादात में गणमान्य नागरिक व उपभोक्ता मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!