August 8, 2026 8:23 am

टी.एस.सी.टी. ब्लाक माल कार्यकारिणी का गठन

शैलेंद्र कुमार बने ब्लॉक संयोजक

संवाददाता सऊद मलिहाबाद लखनऊ। टीचर्स सेल्फ केयर टीम लखनऊ द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों के व्यवस्थित संचालन तथा शिक्षकों को तकनीकी सहयोग प्रदान करने हेतु प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर माल ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिला संयोजक अवधेश कुमार ने बताया कि जनपद लखनऊ के प्रत्येक विकासखंड में TSCT की कार्यकारिणी का गठन होना है इसी क्रम में आज 25 मार्च को विकासखंड माल की 7 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें शैलेंद्र कुमार को संयोजक, सर्वेश कुमार गौतम को ब्लॉक प्रवक्ता ,नितिन गौतम को आइटी सेल प्रभारी, शिखा सिंह,विशाल सिंह, ओम प्रकाश,राकेश कुमार को ब्लॉक सह संयोजक बनाया गया है।

टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) लखनऊ जिला प्रवक्ता सूर्यकांत शुक्ला ने बताया कि टीएससीटी 2020 से पूरी ईमानदारी एवं नि:स्वार्थ भाव से शिक्षक हित में लगातार कार्य कर रही है जो वर्तमान में अपने वैध सदस्य की असामयिक मृत्यु पर मात्र 16 रु. प्रति सदस्य डोनेशन देकर 50 लाख रु. से अधिक की सहायता प्रदान करती है। TSCT जिला कोर टीम लखनऊ द्वारा शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों को और बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु जिला टीम की सहमति से TSCT ब्लॉक टीम माल का मनोनयन किया गया जिससे TSCT के लाभों योजनाओं को प्रत्येक शिक्षक शिक्षिकाओं तक पहुंचा जा सके।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!