August 8, 2026 4:51 am

भारतीय किसान मजदूरी यूनियन सर्व समाज के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आकिब अहमद ने खंड विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन 

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद की समस्त ग्राम पंचायत में लाखों रुपए खर्च कर बनवाए गए सामुदायिक शौचालय बंद पड़े चालू करवाने के संबंध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

खंड विकास अधिकारी महोदय को विकासखंड मलिहाबाद की समस्त ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं संचालन में घर प्रशासनिक एवं वित्तीय विसंगतियां व्याप्त हैं जिसकी सघन जांच एवं दंडात्मक कार्रवाई अपेक्षित है ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान और अब तक नियुक्त रहे सचिवों द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है सघन जांच और दंडात्मक कार्रवाई अपेक्षित है

विकासखंड की ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी पिछले कई महीनो से सफाई कार्य न करके अधिकारियों के यहां घरों में सेवा कर रहे हैं जिससे पूरे विकासखंड में सफाई व्यवस्था चौपट है गांव में हाहाकार मचा हुआ है हर घर नल योजना के तहत ग्राम पंचायत में बनाई जा रही पानी की टंकियां ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई हैं भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाने के लिए निर्माण कंपनी केवल ठेकेदारों द्वारा रोड खोद कर छोड़ दिया गए हैं ग्रामीणों का रास्ते से निकलना मुश्किल है तमाम लोग चोटिल हो चुके हैं टंकियां तो चालू नहीं हुई लेकिन ठेकेदारों और प्रधानों की मिली भगत से ग्रामीणों का जीवन जरूर दुश्वार हो चला है

गांव में जो सांसद व विधायक द्वारा लगाए गए इंडिया मार्का  का नल में सुधार के नाम पर हुए व्यापक भ्रष्टाचार व पंचायत स्तर पर और ना ही ब्लॉक स्तर पर पुराने सामान का नहीं कोई गोदाम और नहीं नीलामी की कोई डेट और रजिस्टर उपलब्ध और दूसरी और जो शौचालय का निर्माण किया गया उसमें आधे अधूरे पड़े हुए हैं जबकि अधिकतर शौचालय में ताला लटकता हुआ दिखाई दे रहा है विकासखंड अधिकारी महोदय से समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करवाना सुनिश्चित करें व संगठन को भी 15 दिवस में अवगत कराने का कष्ट करें अन्यथा की स्थिति में संगठन उपरोक्त गंभीर मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए बाध्य होगा.

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!