June 6, 2026 10:14 am

रहीमाबाद:पहलगाम आतंकी हमले के विरोध को लेकर रहीमाबाद में हिंदू समाज ने फूंका पुतला

मदन सिंह

मलिहाबाद,लखनऊ। रहीमाबाद में हिंदू जागरण मंच व बजरंग दल सहित स्थानीय लोगों ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा की गई हत्याओं के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। हिंदुओं की हत्याओं से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। सभी की मांग है कि ऐसे आतंकियों को नेस्तनाबूत कर देना चाहिए जो निहत्थे और जाति पूछ कर हिंदुओं की हत्याएं कर रहे हैं।

रविवार को रहीमाबाद में हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बजरंग दल सहित आसपास के सैकड़ो ग्रामीणों ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही इस विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर अहमद शाह का पुतला भी फूंका गया। इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने सरकार से मांग की है कि जिन निहत्थे पर्यटकों कि आतंकवादियों ने हत्या की है यह बहुत ही निंदनीय है ऐसे आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मार डालना चाहिए। आतंकियों द्वारा मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण रक्खा गया। इस विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल के भूपेंद्र अर्कवंशी, रहीमाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष नेकपाल यादव, बजरंग दल के प्रमोद अर्कवंशी, व्यापार मंडल के अनूप गुप्ता, अक्षत तिवारी, मनोज अर्कवंशी, साहिल कनौजिया, अजय चौरसिया, विनय सिंह, नितेश, शुभम गुप्ता, के एल दुबे, दुर्गेश प्रताप सिंह, समर्थ सिंह, विनय प्रताप सिंह, विकास सिंह अर्कवंशी, आदर्श सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!