August 8, 2026 8:18 am

रहीमाबाद क्षेत्र में किसान ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मलिहाबाद लखनऊ। (लखनऊ) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज सोमवार को एक युवक ने आम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार ग्राम अहिडर निवासी किसान सरजू यादव 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मैकू ने रविवार रात में अपने घर पर खाना खाने के बाद में गांव के बाहर बाग में सोने के लिए चला आया था सोमवार सुबह जब गांव के ही ग्रामीणों ने सौच करने के लिए गांव के बाहर जा रहे थे तो लोग देखा की आम के एक पेड़ में शव लटका हुआ है लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया।

मौके पर पहुचे लोगों को देख वहा भीड़ इकट्ठा हुई और देखा कि गांव के ही सरजू यादव 45 वर्ष के रूप में पहचान हुई इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई मौके पर पहुंचे परिजन व गांव के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजा दिया गया है और मृतक के परिवार में पत्नी रामदेवी व उनके तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटे जिनका नाम संजय यादव 28 वर्ष शैलेंद्र यादव 17 वर्ष बेटी शिखा 16 वर्ष है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!